मुरादनगर में घर की छत से गिरी पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

30 लाख और स्कॉर्पियो की मांग पर पत्नी को प्रताड़ित करने और छत से धक्का देने का आरोप

गाजियाबाद।
 
मुरादनगर के थाना क्षेत्र में कस्बा रोड पर छत से गिरकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई ने उनके पति पर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नोएडा के भंगेल गांव की रहने वाले प्रभात के अनुसार, उनकी बहन आकृति का विवाह मुरादनगर के गौरव से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही वर पक्ष के लोग उनकी बहन से दहेज के लिए मारपीट करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार 30 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की डिमांड की जा रही थी। आरोप है कि डिमांड पूरी न होने की वजह से बहन के साथ मारपीट की जाती थी।  प्रभात के मुताबिक, तीन दिन पहले दोनों के बीच में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जीजा ने उसकी बहन को छत से नीचे गिरा दिया। छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष फरवरी माह में महिला और उसके पति का विवाह होना तय हुआ था। विवाह समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के पक्ष के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते विवाह तोड़ दिया। बाद में दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। एसीपी मसूरी ने बताया कि कस्बा रोड रहने वाली महिला रिया और उसके पति के बीच हुए झगड़े के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतका के भाई प्रशांत ने हत्या का आरोप लगाते अपने जीजा और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी सुनील कुमार के अनुसार, तहरीर के आधार पति गौरव, ससुर रमेश, सास सरोज, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसीपी ने बताया कि आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने