डासना देहात क्षेत्र में कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक के पास देर रात हुआ हादसा, परिवार में मातम
गाजियाबाद। डासना देहात क्षेत्र में कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टायर पंचर की दुकान के पास चारपाई पर सो रहे 13 वर्षीय अकरम को टाटा टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोगों में भी हादसे को लेकर नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक के पास अकरम के पिता जसर की टायर पंचर की दुकान है। बताया गया कि अकरम रात में अपने पिता के पास दुकान पर सोने के लिए आया था। वह दुकान के पास चारपाई डालकर सो रहा था। इसी दौरान रात करीब एक से दो बजे के बीच वहां से गुजर रहा एक बड़ा टाटा टैंकर चारपाई के पास पहुंचा और अकरम को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर की चपेट में आने से अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद स्थित एमएमजी अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल: स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क किनारे मौजूद दुकानों और लोगों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने टैंकर चालक के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हादसे की परिस्थितियों और मौत के कारणों की पूरी जानकारी सामने आएगी।

Tags
गाजियाबाद