सिरौली में विधायक के समर्थन में जुटे 24 गांव, रिस्तल में खिलाफ पंचायत
गाजियाबाद। रेस्टोरेंट गाली कांड के बाद लोनी में भाजपा से जुड़े नेताओं और समर्थकों के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। रविवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में दो अलग-अलग महापंचायतें आयोजित की गईं। दोनों पंचायतों में वक्ताओं ने अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने के साथ ही दूसरे गुट पर जमकर निशाना साधा।सिरौली में विधायक के समर्थन में जुटे 24 गांवों के लोग: सिरौली गांव में आयोजित हिंदू महापंचायत में करीब 24 गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंचायत की अध्यक्षता ओमकार त्यागी ने की। हिंदू रक्षा दल समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा संत-महंत भी मंच पर मौजूद रहे। महापंचायत में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में एकजुट रहने और उनके साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने लोनी निवासी हाजी सलमान का भी जिक्र किया। इस दौरान उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों और कथित आपराधिक इतिहास को लेकर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई या विरोध को लेकर संगठन और समर्थक एकजुट होकर अपना पक्ष रखेंगे।गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के गांव सिरौली में हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के करीब 24 गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महापंचायत में हिंदू रक्षा दल समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संत-महंत मंच पर मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर भारी भीड़ नजर… pic.twitter.com/XcXNnkpS16
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) September 13, 2026
रिस्तल में विधायक के खिलाफ हुई महापंचायत: वहीं, रिस्तल गांव में भाजपा नेता अनिल कसाना की ओर से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता राम प्रधान ने की। इसमें कोतवालपुर, भूपखेड़ी, जावली, रिस्तल, महमूदपुर, शकलपुर और सीती समेत करीब 12 गांवों के लोग शामिल हुए। महापंचायत में वक्ताओं ने नेताओं के साथ कथित अभद्रता की निंदा की और कहा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में आगामी चुनाव के दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विरोध करने की बात भी कही गई।#गाजियाबाद
— Knews (@Knewsindia) September 13, 2026
♦लोनी विधानसभा क्षेत्र के रिस्तल गांव में विरोध पंचायत
♦लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा भाजपा ,सपा किसान संगठनों एवं सामाजिक संगठन जुड़े हुए नेताओं के साथ प्रेस वार्ता के बाद की गई गालीबाजी से लोनी देहात का माहौल गर्म
♦भाजपा नेता अनिल कसाना द्वारा कसाना गोत्र… pic.twitter.com/CPe8mXGaLK
लगातार हो रही पंचायतों से बढ़ी सियासी हलचल: रेस्टोरेंट गाली कांड के बाद लोनी में विधायक के समर्थन और विरोध में महापंचायत होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर दोनों पक्षों की ओर से पंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं। रविवार को एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं महापंचायतों ने लोनी की सियासत में चल रही खींचतान को और सामने ला दिया है। लगातार हो रही इन पंचायतों से भाजपा के भीतर गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाता है, इस पर राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर नजर बनी हुई है।
Tags
गाजियाबाद