व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने जताया महापौर काआभार
गाजियाबाद। वार्ड-83 के श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित जिंदल मार्केट रोड के डेंस निर्माण कार्य का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल ने नारियल फोड़कर किया। करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वार्ड-83 की पार्षद कविता प्रवीन भाटी के प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने महापौर सुनीता दयाल का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने कहा कि वार्ड-83 का विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाने और आगे बढ़ाने के लिए महापौर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जिंदल मार्केट रोड का निर्माण शुरू होने पर स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए महापौर सुनीता दयाल और पार्षद कविता प्रवीन भाटी का आभार जताया। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता आटेवाले, चमन सिरोही, मधुसूदन शर्मा, धीरज मुद्ग्ल, राजू, राजपाल सैनी, अनिल शर्मा, नीति मुद्ग्ल, नरेंद्र चौधरी, कृष्ण गर्ग, प्रमोद सिंघल, कपिल मल्होत्रा, मुरारी लाल गोस्वामी, मदन मास्टर, करतार सिंह, अनिल जुल्का, राजपाल कौशिक, मनोज शर्मा, अनिल गोयल, मदनपाल शर्मा, राजीव निझावन, अंकुर मेहरा, सुशील शर्मा, विकास चुघ, जी.एस. चौहान, प्रमोद जुल्का, डॉ. अनिल शर्मा, सुनील कुमार, एस.एस. अधिकारी, नरेंद्र मल्होत्रा, विकास मित्तल, आर.के. जिंदल, सुभाष गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Tags
गाजियाबाद